How to Prepare for Board Exam: बोर्ड एग्जाम में करना चाहते हैं टॉप, ये है तैयारी करने का सही तरीका : इस साल बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परिणाम सफलतापूर्वक जारी कर दिया गया है। 10वीं पास कर 12वीं कक्षा में अच्छा अंक प्राप्त करना चाहते हैं। या जो विद्यार्थी 9वीं पास कर 10वीं कक्षा में गये है और बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं उन सभी विद्यार्थियों के लिए आज का यह आर्टिकल (How to Prepare for Board Exam) बहुत खास है क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको 10वीं तथा 12वीं कक्षा की तैयारी करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने बोर्ड एग्जाम में टॉप या अच्छे अंक प्राप्त कर पाए।
बोर्ड एग्जाम में टॉप करने या अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए आपको शुरू से ही तैयारी करना होगा। लेकिन तैयारी करने का सही तरीका क्या है यह जानना बहुत ही जरूरी है। बहुत से स्टूडेंट साल भर पढ़ाई करते हैं लेकिन सही स्ट्रेटजी पता नहीं होने के कारण काफी मेहनत के बाद भी अच्छे अंक प्राप्त नहीं कर पाते हैं। आज हम इस आर्टिकल (How to Prepare for Board Exam) में ऐसे ही कुछ टिप्स के बारे में बताएंगे जिन्हें फॉलो करके टॉपर टॉपर बनते हैं और आप भी टॉपर या काफी अच्छी अंक प्राप्त कर सकते हैं। चलिए जानते हैं उसे टिप्स के बारे में।
पढ़ने के लिए सही जगह का सिलेक्शन
बोर्ड एग्जाम की तैयारी के लिए सबसे पहले विद्यार्थी को एक सही जगह तलाश करनी चाहिए जहां पर वह बिना किसी रुकावट और शोर सराव के ध्यान पूर्वक पढ़ाई कर पाए। अगर आप सिर्फ पढ़ेंगे तो अच्छे अंक प्राप्त नहीं कर पाएंगे। अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा ताकि आप जो पड़े वह आपको आपके एग्जाम तक या उसके बाद भी याद रहे। इसलिए अगर आप अकेले पढ़ते हैं तो पढ़ाई के लिए अलग जगह की तलाश करें। ग्रुप में पढ़ते हैं तो पढ़ाई में समय देने वाले विद्यार्थी के साथ पढ़ाई करें।
टाइम टेबल बनाएं
एक विद्यार्थी को 5 से 6 सब्जेक्ट की तैयारी करनी होती है इसीलिए अगर आप टाइम टेबल सेट नहीं करते हैं तो सभी सब्जेक्ट में सही तैयारी नहीं कर पाएंगे। इसलिए पढ़ाई के लिए टाइम टेबल काफी महत्वपूर्ण है। प्रत्येक दिन पढ़ाई करते समय समय का ध्यान रखना टाइम टेबल आपको अच्छे से सिखा देगा। इसलिए अपने पढ़ाई के लिए एक टाइम टेबल जरूर तैयार करें और उसे टाइम टेबल को शक्ति से पालन करें। आप अपने समय का जितना पक्का रहेंगे आने वाले दिनों में समय आपको उतना ही अच्छे अंक प्राप्त करके देगा।
सिलेबस का रखें ध्यान
अगर आप बोर्ड एग्जाम में टॉप करना चाहते हैं तो सिलेबस का ध्यान रखना काफी महत्वपूर्ण है। अधिकतर विद्यार्थी सिर्फ पढ़ते ही रहते हैं। अगर आप सही सिलेबस को फॉलो करते हैं कम पढ़ाई करके भी अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको यह ध्यान रखना है कि किन सब्जेक्ट से अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं और किन सब्जेक्ट में आप अच्छी तैयारी कर पाते हैं। क्योंकि यह दोनों कांबिनेशन आपको अच्छे अंक अंक प्राप्त करने में मदद करेंगे।
पढ़ाई के साथ करें एनालिसिस
आपने अपना सिलेबस देख लिया टाइम टेबल सेट कर लिया और बढ़ते जा रहे हैं। यह भी गलत है। आपकी तैयारी अब तक कैसी हुई है यह पता करना भी काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ खुद की परीक्षा ले और उसका एनालिसिस करें। तब आपको पता चलेगा कि आपकी पढ़ाई की दिशा सही चल रही है या नहीं।
नोट्स तैयार करें और रिवीजन करते रहें
जैसे-जैसे आप पढ़ाई में आगे बढ़ते जा में पीछे उसका नोट्स तैयार करते जाए। जिससे आपका रिवीजन भी होते जाएगा और एक प्रॉपर एग्जाम की तैयारी के लिए नोटिस भी तैयार हो जाएगा। जिससे आपको कभी भी फिर से पूरी किताब पढ़ने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसलिए आगे पढ़ने जाएं और पीछे नोट्स तैयार करते जाएं और सप्ताह में एक दिन उसका रिवीजन अवश्य करें।
पढ़ाई करते समय ब्रेक और अच्छी नींद अवश्य ले
एक सामान्य मनुष्य के लिए 7 से 8 घंटे का नींद महत्वपूर्ण माना गया है। विद्यार्थी अगर दिन या रात में 7 से 8 घंटे की नींद लेते हैं तो बाकी का समय अच्छे से बीतता है। पढ़ाई के लिए टाइम टेबल में ब्रेक लेने का समय भी सेट करना चाहिए। लगातार पढ़ाई करने से पढ़ाई में मन नहीं लगता है। इसलिए पढ़ाई के बीच-बीच में ब्रेक लेना काफी महत्वपूर्ण है। पढ़ाई के बीच में लिए गए ब्रेक में आप कोई अन्य कार्य कर सकते हैं जैसे खेलकूद या मां को शांति मिलने वाली क्रियाएं।
प्रीवियस एयर के क्वेश्चन को देखें
अब आपको अपने सिलेबस के साथ-साथ पिछले वर्षों में पूछे गए प्रश्नों पर भी ध्यान देना चाहिए। और यह समझने की कोशिश करनी चाहिए कि किस पैटर्न पर प्रश्न पूछा जा रहा है और किन सब्जेक्ट को अधिक फॉलो किया गया है। अगर आप यह समझ जाते हैं और प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर को फॉलो करते हैं तब आपको बोर्ड एग्जाम काफी हल्का लगने लगता है। जब आपको बोर्ड एग्जाम हल्का लगेगा तब आप आसानी से बोर्ड एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त कर पाएंगे।
ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन की तैयारी करें
आपको बता दे की अधिकतर विद्यार्थी ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन की तैयारी के लिए क्वेश्चन आंसर रटते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। आपको ऑब्जेक्टिव के प्रश्न को ध्यान पूर्वक पढ़ना है और यह समझना है कि प्रश्न में क्या पूछा जा रहा है। अगर आप यह समझने लग गए तो आपको ऑब्जेक्टिव प्रश्न को याद करने या रटने के कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आप एक बार क्वेश्चन देखकर उसका आंसर ठीक कर लेंगे। हालांकि ऐसा माना जाता है कि अगर आप सब्जेक्टिव प्रश्नों पर अच्छे से ध्यान दिए हैं तो ऑब्जेक्टिव प्रश्न आसानी से बनाए जा सकते हैं। क्योंकि ऑब्जेक्टिव प्रश्न सब्जेक्टिव में से ही तैयार किए जाते हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको How to Prepare for Board Exam के बारे में बताएं हैं। अगर आप ऊपर बताएं क्या सभी पॉइंट को ध्यान में रखकर बोर्ड एग्जाम की तैयारी करते हैं तो आप आसानी से टॉपर या अच्छी अंक प्राप्त कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में दी गई जानकारी अगर आपको अच्छी लगी है तो इसे बोर्ड एग्जाम की तैयारी करने वाले विद्यार्थी के पास शेयर जरूर करें। अगर आप हमसे जुड़ना चाहते हैं तो Join Telegram बटन पर क्लिक कर टेलीग्राम से जोड़ सकते हैं।